फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Mon, 14 Dec 2020 12:43 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, हैदराबाद
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर फिसलकर सड़क से उतर गई। हालांकि वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 65 (हैदराबाद-विजयवाड़ा) पर हुई इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार चालक ने कार का स्टेयरिंग अचानक बायीं ओर मुड़ दिया जिससे वह अपना नियंत्रण वाहन से खो बैठा और कार सड़क से फिसल गई।


पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर हुई। राज्यपाल हैदराबाद से नलगोंडा जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हालांकि उन्होंने दूसरे वाहन का इस्तेमाल करते हुए अपनी आगे की यात्रा जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें