फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Results: हिमाचल में बहुमत के साथ सबसे छोटी जीत भी कांग्रेस के नाम, इन सीटों पर भी हुई कांटे की टक्कर

Fri, 09 Dec 2022 12:24 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद आज हुई मतगणना में 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दूसरे नंबर पर 25 सीटों भाजपा रही। राज्य में भाजपा की हार के बावजूद निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, सबसे छोटी जीत कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार के नाम रही। आइये जानते हैं उन सीटों के बारे में जहां जीत हार का अंतर सबसे कम रहा।  
विज्ञापन
इन सीटों पर हुई कांटे की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस विधानसभा चुनावों में भी हर पांच साल के बाद राज बदलने का रिवाज बरकरार रहा। आज आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। हालांकि आज आए नतीजों में कुछ सीटों के परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। इन सीटों पर गिनती के दौरान पहले और दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। हम आपको ऐसी ही सीटों के बारे में बताएंगे जहां जीत-हार का अंतर सबसे कम रहा है। 

विज्ञापन

इन सीटों पर रहा जीत का अंतर सबसे कम

भोरंज सीट 
जिन सीटों पर बेहद कम मतों का अंतर रहा उनमें पहले नंबर पर हमीरपुर जिले भोरंज सीट आती है। इस विधानसभा चुनाव में सबसे छोटी जीत का रिकार्ड भोरंज सीट के नाम दर्ज हुआ है। यहां जीत का अंतर 60 मतों का रहा। भोरंज सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भाजपा के उम्मीदवार अनिल धीमान को 60 वोटों से हरा दिया। 

श्री नैनादेवी विधानसभा सीट 
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्री नैनादेवी विधानसभा सीट है। यहां भी कांटे की टक्कर के बाद भाजपा के रणधीर शर्मा ने 171 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को बेहद नजदीकी लड़ाई में हराया। रणधीर शर्मा को कुल 28878 वोट मिले, जबकि ठाकुर को 28733 वोट मिले।  

 बिलासपुर विधानसभा सीट 
पहाणी राज्य में जिन सीटों पर जीत-हार का सबसे कम अंतर रहा उनमें बिलासपुर विधानसभा सीट चुनाव तीसरे नंबर पर आती है। यहां भाजपा के त्रिलोक जम्वाल ने 276 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 30373 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर को कुल 29977 वोट मिले। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस के बंबर ठाकुर बढ़त बना ली थी. हालांकि वह बाद में पीछे हो गए। 

 शिलाई विधानसभा सीट
हिमाचल प्रदेश की शिलाई विधानसभा सीट पर भी बेहद नजदीकी लड़ाई रही। यहां से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने जीत दर्ज की। कांटे की टक्कर में भाजपा के बलदेव सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर जीत का अंतर 382 मतों का रहा। 

 सुजानपुर विधानसभा सीट
हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा सीट पर जीत हार का अंतर 399 मतों का रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर सिंह ने नजदीकी अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा को हरा दिया। 

रामपुर विधानसभा सीट
हिमाचल विधानसभा की रामपुर (एससी) सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस ने फतह हासिल की है। ये सीट प्रदेश की राजनीति में काफी अहम मानी जाती है। इस सीट पर जीत हार का अंतर 567 रहा। कांग्रेस उम्मीदवार नंद लाल ने भारतीय जनता पार्टी ने कौल सिंह को मात दी। 

 द्रंग विधानसभा सीट
द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने 618 मतों से जीत हासिल की है। पूर्ण चंद्र ठाकुर ने कांग्रेस के कौल सिंह को हराया। 

श्रीरेणुका जी विधानसभा सीट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में श्री रेणुका जी विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर में कांग्रेस के विनय कुमार ने बाजी मारी। उन्होंने 860 वोटों के अंतर से भाजपा के नरेन सिंह को धूल चटाई। 

ये रहा चुनाव का परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस बार चुनावी मैदान में कुल 412 प्रत्याथी थे। वहीं, राज्य में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद आज हुई मतगणना में 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दूसरे नंबर पर 25 सीटों भाजपा रही। वहीं तीन सीटों पर निर्दलियों को भी इस चुनाव में जीत मिली है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 35 सीटों का है। 
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
इन उम्मीदवारों के नाम दर्ज हुई नजदीकी जीत
 
उम्मीदवार सीट पार्टी जीत का अंतर
सुरेश कुमार  भोरंज कांग्रेस 60
रणधीर शर्मा श्री नैनादेवी भाजपा 171
त्रिलोक जम्वाल  बिलासपुर भाजपा 276 
हर्षवर्धन चौहान  शिलाई कांग्रेस 382
राजिंदर सिंह  सुजानपुर कांग्रेस 399 
नन्दलाल रामपुर कांग्रेस 576
पूर्ण चंद ठाकुर  द्रंग  भाजपा 618 
विनय कुमार  श्रीरेणुका जी   कांग्रेस 860
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें