फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: धूमल ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में कराया ताकत का अहसास

Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
PREM KUMAR DHUMAL
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए बेशक किसी चेहरे को आगे नहीं किया है। मगर नामांकन के वक्त सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में अव्वल रहकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। 
विज्ञापन


सुजानपुर में धूमल के नामांकन के वक्त करीब 4 से 5 हजार लोग उनके समर्थन में उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि धूमल के पुत्र एवं सांसद अनुराग ठाकुर के युवा मोर्चा के पूर्व सहयोगी एवं मित्र भी उनके पिता के समर्थन में अगल-बगल के राज्यों से सुजानपुर पहुंचे थे। 

कार्यकर्ता ही नहीं धूमल के नामांकन के वक्त करीब 8 से 10 विधायकों ने वहां पहुंचकर उनमें अपना विश्वास जताया। हालांकि ये बात और है कि धूमल के नामांकन के अवसर पर केंद्र से पार्टी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। भाजपा में अमूमन यह परंपरा है कि बड़े नेता के नामांकन के वक्त केंद्र का कोई बड़ा नेता जरूर मौजूद रहता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में छाए रहे धूमल 
केंद्रीय नेतृत्व को कोई बड़ा चेहरा बेशक धूमल के नामांकन के वक्त वहां मौजूद नहीं था। मगर धूमल समर्थकों ने सोशल मीडिया में अपने नेता के प्रति माहौल पैदा कर केंद्रीय नेतृत्व को उनकी लोकप्रियता का अहसास जरूर करवा दिया है। 

सोमवार दोपहर को ट्विटर पर हैसटैग धूमल फॉर एचपी के टैग से धूमल काफी देर तक ट्रेंड होते रहे। माना जा रहा है कि धूमल समर्थकों ने यह ट्रेंड भाजपा आलाकमान को अपनी ताकत का अहसास कराने के मकसद से किया था। 

सूत्र बताते हैं कि सोशल मीडिया में चल रही गतिविधियों के पल-पल का जायजा पीएम मोदी तक पहुंचता है। वैसे भी सोशल मीडिया के प्रति पीएम मोदी का प्रेम अगाढ़ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें