फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Live Result 2022: रूझानों में राज बदलता दिख रहा, कांग्रेस बहुमत की ओर, भाजपा नुकसान में

Thu, 08 Dec 2022 02:04 PM IST
रत्नेश मिश्र इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस का वोट शेयर 44.04% है जो पिछली बार यानि 2017 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2.34 % अधिक है लेकिन सीटों का हिसाब-किताब देखें तो उसे 18 सीटों का फायदा हो रहा है। जबकि सत्ताधारी दल भाजपा इस चुनाव में नुकसान में है। 2017 में भाजपा को 48.8 वोट शेयर के साथ 44 सीटें मिली थीं जो इस बार घटकर 42.8% वोट शेयर के साथ 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट शेयर के हिसाब से भाजपा को 6% का और सीटों के हिसाब से 19 सीटों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Himachal Election Live Result 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के शुरूआती रूझान आ चुके हैं। इसके अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है, जबकि 1 सीट जीत चुकी है वहीं भाजपा 3 सीटें जीत चुकी है जबकि 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत पड़ती है, अगर रूझान परिणाम में बदले तो कांग्रेस की जीत पक्की है और वह सरकार बनाने की स्थिति में होगी।  अब बात करते हैं पिछले चनाव के मुकाबले किसको कहां फायदा और नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां 1990 से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP)और कांग्रेस के बीच सत्ता की लड़ाई चल रही है। बीजेपी पार्टी का पश्चिम हिमाचल में पकड़ काफी मजबूत है। हिमाचल के इस भाग को मैदानी इलाका भी कहा जाता है। इस इलाके भी 34 विधानसभा सीटें है। बीजेपी को साल 2017 में 48.8% वोट शेयर मिले थे और उसने 44 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस पार्टी को 41.7 फीसदी ही वोट मिले थे और उसके खाते में 21 सीटें आईं थीं। बाकि 10 फीसदी वोट अन्य को मिले थे। 

2022 के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और दोपहर तक के रूझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस का वोट शेयर 44.04% है जो पिछली बार यानि 2017 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2.34 % अधिक है लेकिन सीटों का हिसाब-किताब देखें तो उसे 18 सीटों का फायदा हो रहा है। जबकि सत्ताधारी दल भाजपा इस चुनाव में नुकसान में है। 2017 में भाजपा को 48.8 वोट शेयर के साथ 44 सीटें मिली थीं जो इस बार घटकर 42.8% वोट शेयर के साथ 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट शेयर के हिसाब से भाजपा को 6% का और सीटों के हिसाब से 19 सीटों का नुकसान हो रहा है। आम आदमी पार्टी को 1.11% वोट सहित अन्य पार्टियों के खाते में कुल 10.4 % वोट मिल रहे हैं और उनके खाते में 3 सीटें जाती दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें