फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप भरोसे के लायक नहीं हैं - हिलेरी क्लिंटन

Fri, 29 Jul 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिलेरी ने कहा कि हम किसी धर्म पर रोक नहीं लगाएंगे। - फोटो : Reuters
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने फिलाडेल्फिया में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और प्रतिद्वंद्वी डोनल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए उनमें न तो न तो चरित्र है, न ही अनुभव।
विज्ञापन


क्लिंटन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सम्मेलन में बोलते हुए पार्टी की एकता का आह्वान किया और कहा कि हम किसी धर्म पर पाबंदी नहीं लगाएंगे।

हिलेरी क्लिंटन ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "किसी ऐसे शख्स पर भरोसा न करें जो कहता हो कि सिर्फ मैं हालात ठीक कर सकता हूं। क्लीवलैंड में डॉनल्ड ट्रंप ने ऐसा ही कहा था।"
विज्ञापन


क्लिंटन ने कहा, "हम अमरीकी ऐसा कभी नहीं कहते। अमरीकी कहते हैं कि हम मिलकर हालात ठीक करेंगे।" उन्होंने कहा कि हम किसी धर्म पर रोक नहीं लगाएंगे। हम सब मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे।

उन्होंने बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि ओबामा ने हमारे देश को बुरे आर्थिक संकट से बचाया। उन्होंने अपने समर्थकों को शुक्रिया कहा और अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स का भी धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें