जिस समय पूरे देश में नोटबंदी पर विवाद छिड़ा है, ठीक उसी समय एक नाम सोनम गुप्ता बहुत ही रोचक तरीके से लाइमलाइट में आई। यह नाम सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रेंड करता रहा और लोग इस पर कई तरह के जोक बनाते रहें।
बताते चलें कि पहले 10 रुपए और फिर 2000 रुपए के नोट पर किसी ने 'सोनम गुप्ता बेवफा' लिख कर फोटो सोशल साइट्स पर पोस्ट क दिया। इसके बाद यह फोटो ट्वीटर, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर वायरल हो गया।
#SonamGuptaBewafaHai an untold story Part-2 👉https://t.co/L5qgrMxBDv @Ra_Bies @BaabuSaaheb pic.twitter.com/0lszRTNieM
— Jayvijay Sachan (@JayvijaySachan) November 20, 2016
उस नोट के वायरल होने के बाद 'सोनम गुप्ता' पर कई तरह के जोक्स, वन लाइनर और कहानियां शेयर होने लगी। कॉमेडियन जयविजय सचान ने भी ट्वीटर पर सोनम गुप्ता की अनटोल्ड स्टोरी शेयर की है।
इस मजेदार स्नैपचैट वीडियो में बताने की कोशिश की गई है कि 'बेवफा' साबित होने के बाद किस तरह सोनम गुप्ता अपना जीवन जी रही है।