फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, सात की मौत

Wed, 14 Sep 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाईवे-91 पर सैंथरी के समीप रोडवेज बस पर मंगलवार को 11,000 केवीए की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सात यात्रियों की मौत हो गई और तीन यात्री झुलस गए। बताया गया कि तीन मिनट तक करंट फैला रहा इसके बाद लाइन ट्रिप हो गई। यह बस बेवर डिपो की थी और दिल्ली से बेवर जा रही थी। इसमें 62 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे एटा रोडवेज बस अड्डे से निकली बस 11 बजे सैंथरी के पास पहुंची थी। तभी इंसुलेटर बर्स्ट होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस पर गिरा। करंट फैलते ही बस के टायर में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि करंट फैलते ही दरवाजे के पास खड़े लोग बाहर निकलने के लिए बढ़े, लेकिन दरवाजे के हैंडल में करंट की वजह से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन गंभीर रूप से झुलस गए। जो यात्री सीटों पर बैठे थे वे बचे रहे। बताया गया कि करीब तीन मिनट बाद लाइन ट्रिप होने पर अन्य यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। हादसे की सूचना पर पुलिस, प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक, डीएम और एसएसपी ने भी पहुंच कर हालात का जायजा लिया

- फोटो : Amar Ujala
एंबुलेंस बुलाकर झुलसे यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधान परिषद सभापति रमेश यादव, विधायक आशीष यादव, डीएम और एसएसपी ने भी पहुंच कर हालात का जायजा लिया। 

हादसे में मृतक और घायल
हादसे में ममता उर्फ मुन्नी देवी पत्नी उर्वेश (40) निवासी गांव भैंसा रासी, कासगंज और उनका बेटा गौरव (13), पिलुआ (एटा) निवासी प्रकाशवती पत्नी कैलाश (45), सुनील पुत्र सीताराम, सुनील का बेटा अमन (08) और पत्नी नीरज (30), मास्टर पुत्र जवाहर सिंह (65) निवासी सुनामई दिलीपपुर कैलई (मैनपुरी) की मौत हो गई।

जबकि रवि पुत्र रमेश निवासी लक्ष्मी टॉकीज सिकंदराराऊ हाथरस, रमेश पुत्र टीकम निवासी नगला जोकी बागवाला और ऊषा पत्नी नेत्रपाल निवासी भैंसारासी थाना पटियाली कासगंज गंभीर रूप से झुलस गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें