फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी तर्ज पर ट्रैक पर जल्द उतरेगी हाई स्पीड ट्रेन, बिना इंजन 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी

Fri, 27 Jul 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी तर्ज पर अब भारतीय रेल ट्रैक पर भी लोगों को हाई स्पीड ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा। इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह बिना इंजन के दौड़ेगी। प्लेटफार्म को छोड़ते ही यह ट्रेन चंद सेकेंड में ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। चेन्नई इंटीगरल रेल कोच फैक्ट्री में हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। स्वदेशी तकनीक से सितंबर तक पूरी ट्रेन तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन


इसे नवंबर तक ट्रैक पर उतारने की योजना है। इस फैक्ट्री में ऐसी छह ट्रेन तैयार होगीं। फिलहाल इसे शताब्दी की तरह चेयर कार वाला बनाया गया है, जल्द ही स्लीपर कोच वाला ट्रेन सेट भी तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमर उजाला को बताया था कि इस तरह के ट्रेन सेट बनाने के लिए रेलवे अलग से कोच फैक्ट्री बनाने पर भी विचार कर रहा है। 

ट्रेन की खासियत
इस ट्रेन की खासियत यह है कि मेट्रो की तरह ही हर कोच अपने आप में इंजन होगा। इस तरह ट्रेन को चलाने के लिए अलग से इंजन की जरूरत नहीं होगी। 16 कोच वाली ट्रेन में दो एग्जिक्यूटिव क्लास होंगे। एक कोच में 56 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और 14 इकोनॉमी क्लास वाले कोच होंगे। 
विज्ञापन


किस रूट पर चलेगी
योजना के अनुसार इस ट्रेन को शताब्दी के रूट पर चलाया जाएगा। चेयरकार वाली यह ट्रेन 5-6 घंटे के रूट पर ही चलेगी। इसे दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-कानपुर, मुंबई-पुणे के बीच चलाने की योजना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें