फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मुंबई में आंतकी हमले की आशंका, महाराष्ट्र में हाई अलर्ट

Thu, 06 Apr 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पुलिस को समुद्र के माध्यम से मुम्बई में इस्लामी राज्य के सदस्यों के प्रवेश करने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस को एक सूत्र से मिली सूचना के मुताबिक असम से आए हुए 9 संदिग्धों के मुम्बई में प्रवेश करने की संभावना है। 
विज्ञापन


हालांकि तट रक्षक अधिकारियों ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है। लेकिन मुम्बई पुलिस के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर राज्य में चेतावनी दी थी। क्राइम ब्रांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने लॉज और  होटल में तफ्तीश की। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों को देर रात नाकेबंदी करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि नवंबर 2008 में दस लश्करियों ने समुद्र के जरिये मुंबई में प्रवेश किया था। इस घटना में  दर्जनों लोग घायल और 166 लोग मारे गए थे। उनमें से 9 को पुलिस ने मार गिराया था, जबकि एकमात्र  अजमल कसाब को जीवित पकड़ा गया था। जिसे बाद में फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें