फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में 13 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त; अंडरवर्ल्ड से जुड़े शख्स समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Maharashtra: ठाणे में पुलिस ने विशेष अभियान में चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रहा है और उसका नाम 1993 बम धमाकों की जांच में भी सामने आया था। पुलिस नशे की खेप के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 13 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


क्या गिरफ्तार आरोपी का अंडरवर्ल्ड से संबंध था?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का कथित रूप से मुंबई के अंडरवर्ल्ड से संबंध रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उसका नाम 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों की जांच में भी सामने आया था।

यह कार्रवाई कब और कैसे की गई?
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने शुक्रवार शाम बताया कि तीन फरवरी की सुबह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपराध शाखा की टीम ने 6.9 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की। हेरोइन एक अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला मादक पदार्थ है।
विज्ञापन


दिवा इलाके से किन आरोपियों को पकड़ा गया?
पुलिस ने दिवा इलाके में एक स्कूल के पास से वजाहत सईद (47 वर्षीय) को गिरफ्तार किया। उसके पास से हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसके साथी मोहम्मद महादिक को भी गिरफ्तार किया गया। महादिक की उम्र 67 साल है और उसे मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया गया है।

मोहम्मद महादिक का आपराधिक इतिहास क्या रहा है?
पुलिस के अनुसार, महादिक 1993 के धमाकों के बाद भारत से फरार हो गया था। करीब 22 साल तक वह फर्जी पहचान के साथ मस्कट और ओमान में रहा। इसके बाद वह चुपचाप देश में वापस आ गया। पुलिस ने बताया कि 1990 के दशक में महादिक अंडरवर्ल्ड में अच्छी पकड़ रखता था। उसके संबंध दाऊद इब्राहिम समेत कई गिरोहों से थे। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और फर्जी पासपोर्ट जैसे मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: US टैरिफ के जिक्र पर बोले भागवत- फिलहाल शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और एक-दूसरे का पूरक बनना जरूरी

घोड़बंदर इलाके में दूसरी कार्रवाई में क्या मिला?
एक अन्य कार्रवाई में अपराध शाखा ने एक फरवरी को घोड़बंदर इलाके में एक ऑटो चालक को पकड़ा। आरोपी की पहचान फरदीन गुलजार मुल्ला (50 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसके पास से 6.68 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में कुल मिलाकर चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई है। इसकी कुल कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


पुलिस अब किन बिंदुओं पर जांच कर रही है?
पुलिस उपायुक्त जाधव ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से आई थी। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। अन्य तस्करों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें