फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: चुनाव से पहले एक करोड़ रुपये की हेरोइन और शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उसके बाद से पुलिस ने जिले के अंदर आवाजाही के लिए वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मादक पदार्थों की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी राज्य मेघालय के री-भोई जिले में गुरुवार को एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने कहा कि दक्षिण गारो हिल्स जिले में एक अन्य जब्ती में दो मालवाहक वाहनों से 10 लाख रुपये मूल्य की भारत निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वे खेप ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रि-भोई में छापेमारी के दौरान एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से गुरुवार तड़के एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की गई। उनके वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद हुई कार्रवाई
27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उसके बाद से पुलिस ने जिले के अंदर आवाजाही के लिए वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।

खारकोंगोर ने मुख्य सचिव डीपी वहलंग को पत्र लिखकर चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य मशीनरी को सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सरकारी खजाने की कीमत पर विज्ञापन जारी करने से बचना चाहिए। सीईओ ने मुख्य सचिव को जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सक्रिय करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें