फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने की मोदी की तारीफ, भाजपा को दी गठबंधन तोड़ने की धमकी

Wed, 12 Oct 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सहयोगी पार्टी भाजपा को गठबंधन तोड़ने की धमकी दी है। मंगलवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि भाजपा गठबंधन तोड़े तो शिवसेना भी सर्जिकल स्ट्राइक कर दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के  खून की दलाली वाले बयान पर भी हमला बोला। उद्धव ने कहा कि क्या राहुल गांधी ने दलाली शब्द बोफोर्स तोप सौदे की दलाली से सीखा है।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा का कोई नेता गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की बात करता है। विधानसभा चुनाव के समय मैं गाफिल रह गया था। हमें उम्मीद नहीं थी कि 25 साल की दोस्ती एक झटके में टूट जाएगी, लेकिन अब हिम्मत हो तो भाजपा गठबंधन तोड़कर दिखाए। हम भी सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि मुंबई भाजपा का नेता कौन है? उद्धव ने भाजपा के अच्छे दिन के नारे पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन का गुब्बारा अब फूट चुका है। हालांकि उद्धव ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। 

ठाकरे ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थिति में सीमा की रक्षा कर रहे हैं। जो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं उनमें भारत माता का रक्त नहीं है। उन्हें सीमा पर भेज देना चाहिए। शिवसेना अध्यक्ष ने पीएम मोदी से अपील की कि अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं रुकनी चाहिए। सिर्फ पीओके तक सीमित न रहकर पाकिस्तान के खिलाफ भी होनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर शिवसैनिकों में जोश भरा और शिवसेना की हर शाखा में जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुंबई शिवसेना की है और शिवसेना की ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण दहन में आपस में भिड़े शिव सेना-भाजपा कार्यकर्ता

शिवसेना - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मुंबई में शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मुंबई पूर्व उपनगर मुलुंड में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भाजपा सांसद किरीट सोमैया  इस रावण के पुतले का दहन करने वाले थे। सांसद किरीट सोमैया ने भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में बनाए गए रावण का दहन किया उसके बाद वहां शिव सैनिक पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया।

इसके बाद दोनो दल के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में भाजपा के कई  कार्यकर्ता घायल हो गए। लेकिन, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी शिव सैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर किरीट सोमैया और स्थानीय पार्षद प्रकाश गंगाधरे देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें