फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ, कलराज के जरिए यूपी में सवर्णों को संदेश देगी भाजपा

Sat, 08 Oct 2016 07:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश में बने राष्ट्रवाद के माहौल के बीच यूपी के सियासी जंग को फतह करने के लिए भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा की तिथि का ऐलान कर दिया है। पांच नवंबर को बलिया, ललितपुर, सहारनपुर और सोनभद्र से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता यूपी का माहौल भगवामय बनाएंगे। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लोकसभा चुनाव में सफल होने के बाद पार्टी नेता अब सपा-बसपा मुक्त यूपी के लिए सूबे की जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और उमा भारती के जरिए कराने का ऐलान कर पार्टी ने सूबे के सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। अपने पुष्ट स्वर्ण वोटरों के साथ पार्टी ने ओबीसी मतों को साधे रखने पर ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन 31 दिसंबर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए होगा। 
विज्ञापन

उमा भारती का उपयोग लोध बिरादरी को साधने में होगा

uma bharti and narendra modi - फोटो : Getty Images
शाह खुद वैसे तो जैन बिरादरी से हैं मगर उनकी सियासी पहचान वैश्य बिरादरी के नेता के रूप में है। राजनाथ किसान नेता के साथ ठाकुर बिरादरी के अगुवा माने जाते हैं। ब्राह्मण चेहरे के रूप में कलराज को यात्रा की शुरुआत के दिन आगे रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भरपाई पार्टी ने उमा भारती के जरिए करने की रणनीति बनाई है।

राम मंदिर आंदोलन के जरिए फायर ब्रांड नेता की पहचान रखने वाली उमा का उपयोग सूबे की प्रमुख लोध बिरादरी के अलावा पिछड़े वर्ग को साधने में होगा। बुंदेलखंड में भी उनकी लोकप्रियता जबरदस्त है। पार्टी सूत्रों की मानें तो परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा नेता सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना का गुणगान कर सूबे में बने जज्बाती माहौल को अपने पक्ष में भूनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें