फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 29 Jun 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
News
विज्ञापन
स्विस बैंकों में भारतीयों की रकम 7000 करोड़ रुपये के पार, चार साल में पहली बार बढ़ोतरी
विज्ञापन


भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन चार साल में पहली बार बढ़कर पिछले साल एक अरब स्विस बैंक (7,000 करोड़ रुपये) के दायरे में पहुंच गया जो एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बैंक के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इससे पहले तीन साल यहां के बैंकों में भारतीयों के जमा धन में लगातार गिरावट आई थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह धन काला है या सफेद। यह खबर विपक्षी दलों के लिए एक औजार बन सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री मोदी के 41 विदेश दौरों पर अब तक खर्च हुए 355 करोड़

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे हमेशा से विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं। अब आरटीआई के तहत जो खुलासा हुआ है उससे तो विपक्षी दलों को उन पर निशाना साधने का नया हथियार मिल गया है। सूचना के अधिकार कानून के तहत खुलासा हुआ है कि पीएम ने पिछले 48 महीनों में अब तक 41 बार विदेश दौरा किया है जिस पर कुल 355 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


इरान से तेल का आयात कम करेगा भारत, क्या होगा इसका आप पर असर

अमेरिका ने भारत को ईरान से तेल आयात न करने की चेतावनी दी है, इसी को ध्यान में रखकर भारत, ईरान से तेल आयात में कटौती या आयात बंद कर सकता है। तेल मंत्रालय ने रिफाइनरियों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में एक दिन पहले मानसून की दस्तक, अगले दो-तीन दिनों में देशभर में पहुंचने की उम्मीद

मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिन में अपने तय समय से पूर्व दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून आने की तारीख 29 जून है। वहीं 15 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंच जाता है और मानसून का आखिरी ठिकाना पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आयरलैंड का क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, बैडमिंटन में भारत की अग्नि परीक्षा

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच सीरीज का अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयनुसार शुक्रवार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अवावा मलेयशिया ओपन में भारत की अग्नि परीक्षा होगी। स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु का मुकाबला वर्ल्ड नंबर वन स्पेनिश शटलर कैरोलिना मरीन से होगा। किदांबी श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें