फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 13 Jul 2020 04:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का शव घर के पास रस्सी से लटका हुआ मिला है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद के भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की मौत का आरोप टीएमसी पर लगाया है। पुलिस ने भाजपा विधायक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। 

विज्ञापन


रायगंज के एसपी सुमित कुमार ने कहा, आज हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उत्तर दिनाजपुर के बलिया में लटका हुआ मिला। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए तीन लोगों को कसूरवार ठहराया गया है। इस बारे में विस्तृत जांच की जा रही है।

पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के घर के पास रस्सी से लटका मिला। लोगों का स्पष्ट मत है कि उसे पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। ममता सरकार में गुंडा राज है और यह कानून-व्यवस्था की विफलता है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया कि भाजपा विधायक की मृत्यु, हत्या के आरोपों सहित गंभीर मुद्दों को उठाती है। सच्चाई को उजागर करने और राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए पूरी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल की सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।
 


बता दें कि देवेंद्र रे पिछले साल ही सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के दो विधायक और 50 के करीब पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा हेमताबाद से सीपीएम के विधायक देवेंद्र रे ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।

प. बंगाल के लिए भाजपा पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में कल गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। अगर राष्ट्रपति समय देंगे तो उन्हें भी बंगाल के हालात से अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना के बाद राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर दिया है। 
 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें