फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर के लोग कभी हेलमेट नहीं खरीदते, 10 रुपए में किराए पर लेते हैं

Wed, 16 Jan 2019 08:53 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
Helmet
विज्ञापन
सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेल पहनना अनिवार्य किया हुआ है। ऐसा नहीं करने वालों पर पुलिस जुर्माना भी लगाती है। वहीं इससे बचने कि लिए कुछ लोगों ने नया तरीका निकाला है। पुणे के पास एक शहर पिंपरी चिंचवाड़ के लोग हेलमेट खरीदना जरूरी नहीं समझते हैं। खरीदने से बचने के लिए वह किराए पर हेलमेट लेते हैं। इस गांव के लोग अकसर पुणे जाते हैं जहां हेलमेट पहनना जरूरी है। हालांकि गांव में हेलमेट पहनने की कोई खास जरूरत नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन


इसके चलते पिंपरी से पुणे जाने वाले रास्ते पर बहुत सारे हेलमेट की दुकानें हैं जहां पर आपको किराए पर हेलमेट मिल जाएंगे। हेलमेट का किराया 10 और 20 रुपए है। हालांकि हेलमेट लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के तौर पर 200 से 500 रुपए जमा करने होते हैं। जो हेलमेट जमा करने के बाद वापस मिल जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इन दुकानों से रोज करीब 50 से 60 लोग रोजाना किराए पर हेलमेट लेते हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक एक दुकानदार ने कहा कि गांव में हेलमेट की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन पुणे जाने पर हेलमेट की जरूरत पड़ती है। क्योंकि शहर में हेलमेट पहनना जरूरी है। इसलिए शहर जाने वाला हर व्यक्ति हेलमेट पहनता है। गांव में ज्यादातर लोगों के पास हेलमेट नहीं है, इसलिए वह किराए पर हेलमेट लेते हैं। शाम को आकर वापस कर देते हैं। उनका कहना है कि दिन में 50 से 60 लोग रोज हेलमेट किराए पर ले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें