भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि ये बारिश 15 सितंबर को होने के आसार हैं। पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बारिश 16 सितंबर से कम होने की संभावना है।