फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Meghalaya Border Dispute: हिंसा के छह दिन बाद भी सीमा पर धारा 144 लागू, असम ने हटाया यात्रा प्रतिबंध

Sun, 27 Nov 2022 03:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम-मेघालय के बीच हिंसा बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति पैदा होने के बाद, पुलिस ने मेघालय में प्रवेश करने के लिए ट्रकों और यात्री वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
असम-मेघालय सीमा पर हिंसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मेघालय हिंसा के छह दिन होने के बावजूद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर रखी है। सीमा पर तनाव की आशंका के बीच भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पहले से चल रहे यात्रा प्रतिबंध अब भी जारी है।  मंगलवार को हुई इस घटना के बाद असम पुलिस ने लोगों से पड़ोसी राज्य की यात्रा करने से बचने को कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेघालय में अभी भी स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण नहीं है। असम से लोगों या वाहनों पर हमले हो सकते हैं। इसलिए, हम लोगों से उस राज्य की यात्रा नहीं करने के लिए कह रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अगर किसी को यात्रा करनी ही है तो हमने उन्हें मेघालय में पंजीकृत वाहनों से जाने को कहा है। 

विज्ञापन




गुवाहाटी और कछार जिले के जोरबाट में बैरिकेड्स लगाए गए
गुवाहाटी और कछार जिले के जोरबाट में पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए  हैं जो असम से मेघालय में प्रवेश के दो मुख्य बिंदु हैं। अधिकारी ने कहा कि ट्रकों, सामान और अन्य सामान ले जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।


मेघालय सरकार ने SIT गठित की
 अमर उजाला से खास बातचीत में मेघालय के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) डॉ. एल.आर.बिश्नोई ने कहा कि घटना की जांच के लिए मेघालय ने एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने कहा, सात सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व आईडी स्तर का अधिकारी करेगा। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया। अब वहां पर हालात सामान्य है लेकिन सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। लोगों को समझाया जा रहा है और लोग अब धीरे-धीरे समझ भी रहे हैं।
विज्ञापन


असम ने मेघालय के लिए यात्रा प्रतिबंध हटाया
इस बीच असम ने मेघालय के लिए लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को रविवार को हटा लिया। प्रतिबंध करीब छह दिन के बाद हटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, असम से वाहनों को अब मेघालय में प्रवेश की अनुमति होगी। जहां भी आवश्यक है, वहां वाहनों को सुरक्षा घेरे में ले जाया जा रहा है। अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है। इससे पहले असम पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लोगों से मंगलवार को हुई घटना के बाद पड़ोसी राज्य की यात्रा करने से बचने को कहा था।

फायरिंग में हो गई थी छह लोगों की मौत
असम-मेघालय सीमा पर बीते मंगलवार की सुबह हुई हिंसा में एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। असम के वन कर्मियों द्वारा अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों से लदे एक ट्रक को रोका गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें