फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिसंबर को चेन्नई में भारी बारिश की आशंका, हाई एलर्ट पर प्रशासन

Wed, 30 Nov 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश - फोटो : getty image
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम हवाओं के बदले रुख के बाद चेन्नई में अब 1 और 2 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। पहला उत्तर पूर्वी मानसून तमिलनाडू की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एस बालचंद्रन के मुताबिक कम दबाव वाला ये मानसून 24 घंटे के भीतर तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटों पर तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है, हालांकि ये बाढ़ जैसी स्थिति नहीं होगी।

बृहस्पतिवार को चेन्नई और नागपट्टिनम से होते हुए ये तमिलनाडु को पार करेगा। 2015 में आई बाढ़ को नहीं भुला पाए लोगों के अंदर अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई के तट पर होगी भारी बारिश

चेन्नई में बारिश - फोटो : getty image
इस मानसून से चेन्नई और नागपट्टिनम के तटों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं डेल्टा क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण पश्चिमी हवाओं की वजह से लेट हुआ उत्तर पूर्वी मानसून अब राज्य में प्रवेश करेगा।

इसकी वजह से मछुवारों को चेतावनी जारी कर दी गई है। उनसे कहा गया है कि वो समुद्र के भीतर प्रवेश न करें। राज्य में नवंबर के महीने में ज्यादा बारिश होती है, लेकिन इस बार ये पर्याप्त नहीं हुई।

बारिश की जरूरत इस वजह से और है, क्योंकि मौजूदा प्रणाली के मुताबिक राज्य को पीने के पानी की कमी  को दूर करने के लिए बारिश की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें