बंगलूरू में पिछले 47 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के हालात बेकाबू हो गए हैं। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं दो लोग लापता हैं।जलभराव की वजह से कुरुबरहल्ली एरिया के पुजारी वासूदेव भट्ट बह गए और उनका शरीर शनिवार को मिला।
जबकि इसी एरिया में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से शंकरप्पा और उनकी पत्नी कमलम्मा की मौत हो गई। वहीं 57 साल के निगम्मा और उनकी बेटी 22 साल की बेटी पुष्पा बारिश से उपजे बाढ़ जैसे हालात की वजह से बह गए। दोनों की खोज की जा रही है। जबकि मयसूरू रोड पर एक महिला कार में डूबने लगी उसे आस पास के लोगों ने बचाया।
पढ़ें: आपदा से हर साल 23 लाख भारतीय होते हैं बेघर, बाढ़ है अहम कारण: रिपोर्ट
बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और बंगलूरू विकास मंत्री केजे जॉर्ज ने बंगलूरू का दौरा किया। पुजारी भट के घर भी पहुंचे।साथ पुजारी के बच्चों के देख-रेख का वादा किया तथा बीवी को नौकरी देने का वादा किया है।
बंगलूरू के मेयर संपथ राज ने बताया कि शुक्रवार की रात इतनी तेज बारिश हुई कि बंगलूरू में काफी नुकसान हुआ है। अभी तक बारिश की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है।127 साल बाद यहां सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।