मुंबई में भारी बारिश के चलते दादर के स्थानीय लोग आने-जाने वाले लोगों को बिस्कुट के पैकेट बांट रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस आफत की बारिश में घंटो तक फंसे लोगों की हर तरह से मदद करना अपना कर्त्वय बता रहे हैं। बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बारिश के बावजूद भी खुला रहेगा।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम गई। मुंबई एवं इससे सटी नवी मुंबई तथा ठाणे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन के साथ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और जलमग्न सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है। भारी बारिश के चलते नौ सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
Five flood rescue teams and two diving teams ready to render assistance at different locations across Mumbai: Navy PRO #MumbaiRains pic.twitter.com/p6IFGm1DbH
— ANI (@ANI) August 29, 2017
Live Updates: बीएमसी ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और उन्हें वापस बुलाने के आदेश दिए हैं।
BMC has cancelled leaves of all employees and has asked them to join back: BMC PRO #MumbaiRains
— ANI (@ANI) August 29, 2017
-बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट से कुल 10 फ्लाईट रद्द की गई हैं। इसके अलावा 7 फ्लाईट डायवर्ट की गई।
-मुंबई के ठाणे और कल्याण फास्ट लाइन पर लोकल ट्रेन की सेवा शुरू कर दी गई है।
मुंबई में वाहनों के प्रवेश पर रोक
गोवा और पुणे से आने वाले वाहनों को मंगलवार को सलाह दी गई कि ग्रिड-लॉक की स्थिति से बचने के लिए बारिश से प्रभावित मुंबई में प्रवेश नहीं करें। नवी मुंबई पुलिस ने अपने ट्रैफिक विंग को निर्देश जारी किए कि मुंबई आने की कोशिश कर रही कारों, बसों, ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को शहर में तब तक प्रवेश न दें जब तक मुंबई की यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हो जाती।
उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आदेश जारी किए कि शहर के सभी प्रवेश स्थल और बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को स्थिति सामान्य होने तक टोल फ्री कर दिया जाए।
मुंबई में आज अवकाश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में बारिश के कारण उपजी परिस्थिति के कारण बुधवार को अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ वे अधिकारी बुधवार को कार्यालय पहुंचें, जो सरकारी कार्यालयों में महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं।
-हेलीकॉप्टर और गोताखोर तैनात
भारी बारिश में बचाव कार्य के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है। बाढ़ राहत टीमें और गोताखोर भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
इसी बीच पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से भी बात की है और केंद्र सरकार से पूरी मदद करने का भरोसा दिया।
Centre assures all possible support to the Government of Maharashtra in mitigating the situation due to heavy rains in parts of the state.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2017
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि बारिश के मध्येनजर कल मुंबई के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
भारी बारिश के चलते वर्ली सी लिंक पर पूरी तरह से ट्रैफिक रोक दिया गया है। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई वासियों से अपने घरों में रहने की अपील की है। सीएम ने बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं।
Mumbai Police: 100
Traffic Helpline Number:+91-8454999999
MCGM Helpline:+91-22-22694725
Request people to follow traffic advisories being issued. You can also tweet to/call Mumbai Police, police will come to your rescue: Maha CM pic.twitter.com/kpQOBUMHWN
— ANI (@ANI) August 29, 2017
बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई उड़ाने कुछ देर के लिए बंद करनी पड़ी हालांकि बाद में हवाई सेवाओं को बहाल कर दिया गया।
इसके अलावा सुबह सुबह हुए दुरंतो ट्रेन हादसे के बाद 31 ट्रेन डायवर्ट कर दी गई हैं। करीब 15 ट्रेन कैंसिल की गई हैं और 6 ट्रेनों का समय बदला गया है। इसकी जानकारी मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पीआर डिपार्टमेंट ने दी।
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मंगलवार को मुंबई में बारिश आफत बनकर बरसी। इससे देश की आर्थिक राजधानी अस्त व्यस्त हो गई। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। सड़कों पर पानी भर गया और निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए।
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रात से लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। पूरे दिन भर करीब 250 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि दोपहर के समय सिर्फ एक घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
इससे निचले इलाके जलमग्न हो गए। बीएमसी के बड़े अस्पताल में शुमार केईएम के निचले तल पर भी पानी जमा हो गया जिससे मरीजों को ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा। लोगों के घरों के अलावा दफ्तरों और स्कूलों में भी पानी भर गया।
रेल पटरियों के पानी में डूबने से मध्य व हार्बर उपनगरीय लोकल सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ गई। बारिश मंद पड़ने पर लोकल सेवाएं धीमी गति से चलाई गईं। वहीं, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे महानगर में पौने दो सौ से अधिक पेड़ धराशाई हो गए। मुंबई में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दो एनडीआरएफ की टीम, नौसेना और कोस्ट गार्ड जुटी हुई हैं।
मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। इस घनघोर बारिश ने मुंबई के लोगों को 26 जुलाई, 2005 की याद दिला दी। 26 जुलाई की भीषण बारिश के चलते सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी और शहर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में 840 एमएम बारिश हुई थी।
पढ़ें: Pics: दो घंटे की बारिश से चंडीगढ़ में आई बिहार जैसी 'बाढ़', पानी में डूबी कारें