फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में टूटा बारिश का कहर, नौ लोगों की मौत

Fri, 23 Sep 2016 05:26 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद/विजयवाड़ा
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में भारी बारिश लगातार जारी है। आंध्र में बारिश के कारण मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार लोगों के मरने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


तेलंगाना सरकार ने पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण आईटी कंपनियों से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। वहीं राज्य सरकार ने गाचीबोवली, निजामपेट, अलवल, हकीमपेट जैसे कुछ क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना की भी मदद मांगी है। सरकार ने शैक्षणिक संस्थनों में शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को स्थिति की समीक्षा की और भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए।

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन आयुक्त के. धनंजय रेड्डी ने बताया कि गुंटूर में एक आदमी की मौत बाढ़ के पानी में बहने के कारण हुई जबकि विशाखापट्टनम जिले में तीन लोगों के मरने का समाचार मिला। यहां एक आदमी घर ढहने और दो व्यक्ति की मौत पानी में बहने के कारण हुई। 
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को गुंटूर जिले में बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हुई थी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की पांच टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बारिश के कारण सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें