देश के 11 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है।
Rain
राजस्थान के बीकानेर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
Rain
देश के आधे से अधिक क्षेत्रफल का प्रतिनिधित्व वाले इन राज्यों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा, घाघरा, कोसी, सरयू, गंडक और शारदा नदियां पूरे उफान पर हैं। कई जगह नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं।
Rain
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारंखड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण सुदूर कर्नाटक तथा केरल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।
Rain
भारी बारिश के कारण राजस्थान के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भीषण जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन पर पानी भरे होने के कारण ट्रेनों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Rain
वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के दमोह, ग्वालियर में भारी बारिश के कारण ग्वालियर के तारागंज इलाके में एक नाले के पास खड़ी कार नाले में बह गई वहीं दूसरी तरफ दमोह में नदी पुल के ऊपर से बहने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हो रहे हैं।
rain
छत्तीसगढ में भी भारी बारिश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसा हालात बन गया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रात से भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से विश्रामपुर और भटगांव को जोड़ने वाला पुल बह गया जिसकी वजह से वहां लोगों को आवाजाही की समस्या हो गई है। जो जिस जगह था वहीं फंस गया है।
rain
देश की राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है।