फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में जारी रहेगी 'तेज' बारिश, 10 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल

Thu, 20 Jul 2023 08:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा शामिल हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग स्थानों पर रविवार तक 'भारी से बहुत भारी' बारिश होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Maharashtra rainfall - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस बीच, बुधवार को मुंबई और आसपास के ठाणे व पालघर जिलों में भारी बारिश हुई। इससे यहां जलजमाव और यातायात संकट पैदा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में सप्ताह के दौरान और तेज बारिश की चेतावनी दी है।

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों सहित पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम और काफी अधिक बारिश होगी। वहीं, कुछ क्षेत्रों में रविवार तक अलग-अलग इलाकों में ‘अधिक से बहुत अधिक' बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर ‘बहुत भारी बारिश’ की संभावना है। इसी के मद्देनजर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया।

आज 10 जिले ऑरेंज अलर्ट पर 
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के 10 जिले आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं। इनमें पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया शामिल हैं। वहीं, मुंबई सहित अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


कल पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा शामिल हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग स्थानों पर रविवार तक 'भारी से बहुत भारी' बारिश होने की संभावना है।

तूफान आने की संभावना

विज्ञापन

इसके अलावा, ठाणे को रविवार तक येलो अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र के अन्य जिलों में अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलदाना, चंद्रपुर, गढ़चिरौली गोंदिया, नागपुर, वाशिम शामिल हैं, जिन्हें रविवार तक 'येलो' अलर्ट पर रखा गया है। आईएमडी ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें