फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अभी और बरसेंगे बादल, अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान

Fri, 20 Aug 2021 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक इस समय पानी ही पानी दिख रहा है। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। खासकर उत्तर भारत में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में इन दिनों बादल जमकर बरस रहे हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में रोज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन इन राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जमकर बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र राज्यों में सक्रिय हो चुका है, जिसे अगले कुछ दिनों में यहां तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
आईएमडी के अनुसार देश में शुक्रवार को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में भी  हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें