फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: भारी बारिश के कारण नामची जिले में बाढ़ और भूस्खलन; तीन की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

सार

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से जारी भारी बारिश के चलते दक्षिण सिक्किम के नामची जिले के ऊपरी यांगांग के माजुआ में गांव में सोमवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण सिक्किम के नामची जिले में लगातार हुई भारी बारिश के बाद ऊपरी यांगांग में सोमवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि एक महिला की हालत गंभीर है और एक व्यक्ति लापता बताया गया है। घायल को सिंगताम जिला अस्पताल ले जाया गया है। बाढ़ के कारण कई घर बह गए और भारी नुकासन हुआ। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हालात का जायजा लिया। राहत और बचाव का काम जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से जारी भारी बारिश के चलते दक्षिण सिक्किम के नामची जिले के ऊपरी यांगांग के माजुआ में गांव में सोमवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। बाढ़ के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना जिले के यांगांग इलाके में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब 53 किमी दूर है।उन्होंने कहा कि राज्य की आपदा प्रबंधन टीमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग, दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, ने स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें