फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जोरदार बारिश के चलते स्कूल-जूनियर कॉलेजों की छुट्टी, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित

Sun, 21 Jun 2020 02:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में जोरदार बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुंबई और इसके उपनगरों में भारी बारिश के साथ, मौसम विभाग ने बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया और अधिकारियों से किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन


भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 150 मौसम केंद्रों में से 100 में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, ठाणे और कोकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी।

स्कूल शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। इस बीच, जीवीके समूह संचालित मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुधवार को आंशिक रूप से बाधित हो गया, क्योंकि मंगलवार से शहर में लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन


लगभग 20 उड़ानें रद्द हो गईं और 280 अन्य विलंबित हो गईं। जोरदार बारिश के कारण, रात 11.30 बजे तक 24 उड़ानों को रोक दिया गया। हवाईअड्डा अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप, पांच उड़ानें रात 10.30 बजे और 11.10 बजे के बीच रवाना हुईं।

मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार सुबह से ही रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। जिसके कारण लोग फंस गए और वो घर वापस नहीं जा पाए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उपनगरीय अंधेरी में यात्रियों ने बुधवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि विरोध के अलावा, घाटकोपर और ठाणे स्टेशनों पर भगदड़ जैसी स्थिति की कम से कम दो घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें