फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Rain Update: मुंबई में भारी बारिश जारी, निचले इलाकों में जल जमाव, ठाणे में गिरी पुरानी इमारत

Sun, 05 Jul 2020 04:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
MUMBAI RAIN - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई, ठाणे और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रही जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में शहर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन




मध्य मुंबई के हिंदमाता और पूर्वी मुंबई के चेंबूर सहित शहर के कुछ निचले इलाकों में भारी वर्षा हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।

मुंबई के कोलाबा में हाईटाइड

विज्ञापन


पड़ोसी ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले बताया था कि शनिवार को के कारण शहर के कुछ इलाकों से यातायात जाम और जलभराव की खबरें मिली हैं। इसके अलावा पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं, भारी बारिश से ठाणे में खाली इमारत ढह गई। रातभर हुई बारिश के कारण इमारत गिर गई। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इमारत महीने भर पहले ही खाली कर दी गई थी इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। इसे जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया था। 

पिछले 24 घंटे में ठाणे में 161 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अनुमान है कि यहां 377 मिली बारिश होगी। 

पोवाई झील का जलस्तर बढ़ा

वहीं, बारिश के कारण मुंबई के पोवाई झील का पानी भी ओवरफ्लो हो रहा है। 
 


सड़क का एक हिस्सा टूटा

बारिश के कारण ठाणे में शीतला मंदिर के पास खार्टन रोड का एक हिस्सा टूट गया।  
 



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें