फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में भारी बारिश से उखड़े पेड़, कई घर हुए क्षतिग्रस्त

Tue, 11 Jun 2019 09:51 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के बीच राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। भारी बारिश से तटीय क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हुए। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एर्नाकुलम जिले के पीरावम में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा, अलपुझा, चेरथला और नेदुमांगद में 11-11 सेंटीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


इस भारी बारिश से तटीय इलाकों में दस से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है और कई जिलों में पेड़ उखड़ने की खबरें हैं। मानसून की बारिश से सोमवार को राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कर्नाटक जिला प्रशासन ने मंगलुरु के उल्लाल तट के किनारे कठिन समुद्री परिस्थितियों से निपटने के लिए बोल्डर स्थापित किए हैं।
 



आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राज्य में एक या दो स्थानों पर 16 जून की सुबह तक भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने की बहुत संभावना है। इसमें कहा गया कि लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल और कर्नाटक तट में 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें