फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से ठहरी दिल्ली, बारिश से रद्द हुईं 24 फ्लाइट

Wed, 31 Aug 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्‍ली एनसीआर में बदरा जमकर बरसे। सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश अभी तक भी जारी है। जिसके चलते सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। झमाझम बारिश के कारण दिल्‍ली और एनसीआर के अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सुबह से ही छाए बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की आगे भी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्‍ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है। 

दिल्‍ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया। दिल्‍ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

heavy rain in ncr - फोटो : heavy rain in ncr
घरों से सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोग जहां तहां ठहर गए। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। तमाम इलाकों में पानी भरने के कारण पूरे एनसीआर में जाम के हालात बने रहे। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई। 

जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जगह जगह पानी भरने के कारण जाम के भी हालात रहे। जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम तक, सराय काले खां से आश्रम और आनंदविहार से गाजीपुर तक जाम लगा रहा। 

नोएडा में लाल कुआं से लेकर सेक्टर 62 तक जाम के हालात रहे। जबकि गाजियाबाद में हिंडन से मोहननगर तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सबसे ज्यादा दिक्‍कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। जो घंटों की देरी से पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी है कि बारिश अभी इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें