यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 26 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी।
यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट
गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।
वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया, कोटा और बूंदी में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कोटा वायुसेना स्टेशन राहत कार्यों में मदद के लिए अलर्ट पर है। बूंदी में स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई है। वहीं, उदयपुर में शनिवार रात तेज बारिश के बाद महाराणा भूपल सिंह अस्पताल में पानी भर गया। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर में भारी बारिश की आशंका है। जयपुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।