फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे के मॉल में लगी भीषण आग, 350 लोग बचाए गए

Sat, 15 Feb 2020 09:38 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, ठाणे

सार

ठाणे नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शशिकांत काले ने बताया कि कपुरबाड़ी क्षेत्र में स्थित मॉल में दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर प्रथम तल पर आग गई। उन्होंने कहा कि आग के ऊपर के तीन तले पर पहुंचने के बाद इसे तीव्रता के संदर्भ में उच्चतम स्तर 'ब्रिगेड कॉल' माना गया और दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार दोपहर को एक मॉल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने वहां फंसे 350 लोगों को बचाया और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

ठाणे नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शशिकांत काले ने बताया कि कपुरबाड़ी क्षेत्र में स्थित मॉल में दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर प्रथम तल पर आग गई। उन्होंने कहा कि आग के ऊपर के तीन तले पर पहुंचने के बाद इसे तीव्रता के संदर्भ में उच्चतम स्तर 'ब्रिगेड कॉल' माना गया और दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं।

काले ने कहा कि शाम पांच बजे तक सौ से अधिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हमने मॉल में फंसे सभी 350 लोगों को बचा लिया। दमकलकर्मी आर. के. शेलार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नामदेव जोर (49) नाम का एक व्यक्ति चौथे तल पर फंस गया था और तेजी से कार्रवाई करते हुए दमकलकर्मियों ने उसे बचाया।’’ काले ने बताया कि आग की चपेट में आने से चार मंजिला मॉल के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें