फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: 'तृणमूल को केवल राजनीति में दिलचस्पी', टीएमसी और भाजपा सांसद के बीच मनरेगा पर तीखी बहस

Tue, 05 Dec 2023 02:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने ग्रामीण विकास मंत्री साधवी निरंजन ज्योति से पश्चिम बंगाल में मनरेगा के बकाए का भुकतान करने को कहा। 
विज्ञापन
Sudip Bandyopadhyay, Sadhvi Niranjan Jyoti - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री साधवी निरंजन ज्योति और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय के बीच मंगलवार को पश्चिम बंगाल में मनरेगा के बकाए पर बहस हो गई। भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी सदस्य केवल राजनीति करने में दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सुदीप बंदोपाध्याय ने ग्रामीण विकास मंत्री से पश्चिम बंगाल में मनरेगा के बकाए का भुकतान करने को कहा। उन्होंने बताया कि टीएमसी के प्रतिनिधि ने अक्तूबर में साधवी निरंजन ज्योति से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे मिले बिना ही चली गई। 

भाजपा सांसद ने किया पलटवार
बंदोपाध्याय के आरोपों पर पलटवार करते हुए हुए भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी नेता उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह ढाई घंटे तक अपने दफ्तर में टीएमसी प्रतिनिधि से मिलने के लिए इंतजार की थी। उन्होंने बताया, 'मुझे बताया गया कि पहले पांच टीएमसी प्रतिनिधि मुझसे मिलने वाले हैं, मैं इसपर राजी हो गई। इसके बाद मुझे बोला गया कि 10 टीएमसी प्रतिनिधि मिलने आए हैं, मैं इसपर भी राजी हो गई। मैंने ढाई घंटे तक इंतजार किया। मुझे फिर बताया गया कि सभी सांसद मिलने आएंगे। मैं इसपर भी राजी हो गई। मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा कि उन्हें (टीएमसी) इस मीटिंग में दिलचस्पी ही नहीं है।' 
विज्ञापन


उन्होंने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा, 'महुआ मोइत्रा ने मुझे पापी कहा। मैं यह कहना चाहती हूं महोदय कि मैं एक संत हूं और उन्हें परिणाम का सामना करना पड़ा।' साधवी निरंजन ज्योति के जवाब पर टीएमसी सदस्य सदन से उठकर बाहर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें