फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को कूटनीतिक झटका: भारत-अफगानिस्तान बनाएंगे एयर कॉरिडोर

Sun, 04 Dec 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में आयोजित हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में भारत और अफगानिस्तान ने मिलकर पाकिस्तान को धो डाला। इस कॉन्फ्रेंस में पाक पीएम नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज भी शामिल हुए। अजीज की मौजूदगी में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की उस चाल पर पानी फेर दिया, जिसके तहत उसने भारत-अफगान व्यापार में व्यवधान डालने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का रास्ता बनाने के लिए जमीन के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था। लेकिन के इस मंसूबे पर पीएम मोदी का इरादा भारी पड़ा। पीएम मोदी ने भारत अफगानिस्तान के बीच एयर कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर दी।
We also plan to connect Afghanistan with India through an air transport corridor: PM Modi #HeartofAsiaConference pic.twitter.com/s0XR0IJ81o— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

ठुकराई मदद, आतंकवाद पर पाक को गनी की दो टूक

नवाज शरीफ
कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को दूसरा झटका अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दिया। गनी ने सरताज अजीज का नाम लेते हुए दो टूक कहा कि पाकिस्तान ने 500 मिलियन डॉलर की मदद की जो पेशकश अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण के लिए की है, उसे वह आतंकवाद को खत्म करने में लगाए। अफगान ने पाक को चेताया कि दुनिया जानती है कि पाक आतंक हिमायती देश है। गनी ने कहा कि आतंकी संगठन तालिबान ने खुद कबूला है कि अगर पाक उसे जमीन न देता तो वह एक महीने भी नहीं टिक पाता। इसलिए बेहतर होगा कि पाक अपनी मदद अपने पास रखे और आतंक के खात्मे के लिए लगाए।
Pak has pledged 500 million dollars for Afghanistan's development,this amount Mr.Aziz(Sartaj) can be spent to contain extremism:Ashraf Ghani— ANI (@ANI_news) December 4, 2016


We need to identify cross-border terrorism and a fund to combat terrorism: Dr.Ashraf Ghani #HeartofAsia pic.twitter.com/y45fBwNF4K— ANI (@ANI_news) December 4, 2016

इससे पहले पीएम मोदी और अफगान राष्ट्रपति गनी के बीच 'हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन' शुरू होने से पहले द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और अफगानिस्तान में भारत की तरफ किए जा रहे जरूरी कार्यों के बारे में चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें