मां तो मां होती है। फिर चाहे वो इंसान की हो या फिर जानवर की। तमिलनाडु के कोयम्बटूर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कोई भी भावुक हो उठे। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मृत मां को उठाने का प्रयास कर रहा है। मां-बेटे के इस प्यार को देखकर आप भी अपने आंखों से आंसू को बहने से नहीं रोक पाएंगे।
बुधवार को तामिलनाडु के नरासीपुरम वन क्षेत्र में बीमारी के कारण एक हथिनी की मौत हो गई। मां को इस हालत में देखकर उसका 2 साल का बच्चा उसे बार-बार उठाने की कोशिश कर रहा है। वो कभी अपनी सूड़ से तो कभी अपने मां के उपर चढ़कर उसे उठा रहा है। ये 2 साल का बच्चा मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को भी अपनी मां के पास नहीं आने दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों को उसे अपनी मां के पास से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।