फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack In Flight: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में यात्री को हार्ट अटैक, डॉक्टर बने देवदूत

Fri, 15 Nov 2024 11:36 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंडिगो के एक विमान में यात्री को हार्ट अटैक आने के बाद विमान में सवार डॉक्टर देवदूत बन गए। विमान दिल्ली से मुंबई जा रहा था।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान विमान में मौजूद डॉक्टर उसके लिए किसी देवदूत से कम नहीं साबित हुए। सही समय पर इलाज मिलने से यात्री की जान बच गई।
विज्ञापन


इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। उड़ान संख्या 6ई-6814 को मुंबई पहुंचने में 45 मिनट बाकी थे। तभी एक यात्री को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मदद के मची चीख-पुकार सुनकर टाटा मोटर्स के साथ काम करने वाले डॉ. प्रशांत भारद्वाज वहां पहुंचे, जो इसी विमान से यात्रा कर रहे थे।

डॉ. भारद्वाज ने बताया, चालक दल ने विमान में मौजूद डॉक्टर को बुलाया और मैं भी अपना फर्स्ट एड बॉक्स लेकर वहां पहुंच गया। मरीज बेहोशी की स्थिति में था और उसे अत्यधिक पसीना आ रहा था। इलाज से थोड़ी ही देर में उसकी हालत स्थिर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें