फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ मामले के गवाह के रिश्तेदार की याचिका पर सुनवाई आज, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Wed, 08 Aug 2018 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kathua rape and murder case
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कठुआ मामले के गवाह को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले के अहम गवाह तालिब हुसैन को फर्जी रेप मामले में प्रताड़ित कर रही है।

विज्ञापन


हुसैन के एक करीबी रिश्तेदार ने हैबियस कॉरपस याचिका दायर कर कहा कि बलात्कार के एक फर्जी मामले में तालिब हुसैन को जबरन हिरासत में रखा गया है। पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। याची की  वकील इंदिरा जयसिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष गुहार लगाई कि न्यायालय को मामले में दखल देना चाहिए। 

मास्टरमाइंड ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पिटीशन       

बचाव पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया कि कठुआ कांड के मास्टरमाइंड ने सांबा पुलिस के खिलाफ एक और पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में फाइल की है जिसमें उसे बिना अपराध पुलिस कस्टडी में रखने का आरोप लगाया है। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होनी है। इसके अलावा इस मास्टरमाइंड गवाह की ओर से झूठा एफिडेविट दिए जाने पर जेएंडके हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को जो पिटीशन दी गई थी उसका फैसला भी बुधवार को आएगा। 
विज्ञापन


मास्टरमाइंड के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दाखिल की रिपोर्ट      

साहनी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मेघालय हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस के नेतृत्व में इस गवाह के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा है कि उसने सुप्रीम कोर्ट को यह कहकर बेवकूफ बनाया कि वह खुद एक वकील है। जबकि उसकी डिग्री पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें