कर्नाटक के पांच और बागी विधायकों की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम संभावित रूप से पांच बागी विधायकों के सुधाकर, रोशन बेग, एमटीबी नागराज, मुनिरत्न और आनंद सिंह के मामले की सुनवाई करेंगे। इस्तीफों को स्वीकार करने की मांग कर रहे 10 अन्य विधायकों की अर्जी के साथ ही इन पांचों विधायकों की भी सुनवाई होगी।
Supreme Court said we would likely hear the case of five rebel MLAs-K Sudhakar, Roshan Baig, MTB Nagaraj, Muniratna and Anand Singh, tomorrow along with the main petition which is pending before us. https://t.co/K41XKTZ6Jt
बता दें कि संकट से उबरने के लिए एचडी कुमारस्वामी ने सदन में बहुमत साबित करने की इजाजत मांगी है। कांग्रेस और जेडीएस को उम्मीद है कि बागी विधायक उनका साथ देंगे और सरकार बचाने में मदद करेंगे। सोमवार को कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।