फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को 19 वर्षीय मॉडल प्रेमिका के 'चरित्र' पर था शक, हत्या कर चेहरे को कुचला

Mon, 15 Jul 2019 10:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
खुशी परिहार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में प्रेमी द्वारा अपनी मॉडल प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। नागपुर की रहने वाली 19 वर्षीय खुशी परिहार मॉडल बनना चाहती थी। वो स्थानीय फैशन शो में भाग लिया करती थी और नामी मॉडल बनना चाहती थी।

विज्ञापन


खुशी परिहार के प्रेमी अशरफ शेख को उसका दूसरे लड़कों के करीब रहना पसंद नहीं था। अशरफ प्रेमिका के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार की सुबह सूचना मिली कि पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, हमने सोशल मीडिया के द्वारा लड़की की पहचान की। जांच में अशरफ का नाम सामने आया। पुलिस ने बताया कि शेख को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

शेख ने माना कि प्रेमिका के चरित्र पर शक के चलते और कुछ लड़कों के ज्यादा करीब होने की वजह से उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, शेख 12 जुलाई को परिहार को अपनी कार में लेकर गया था और रास्ते में उसकी हत्या कर चेहरे को कुचल दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें