फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मंत्री को घर जाकर टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर हुई कार्रवाई, निलंबित

Fri, 02 Apr 2021 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण नियमों का उल्लंघन कर कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल और उनकी पत्नी को उनके आवास पर जा कर टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉ.के वी त्रिलोक चंद्र ने 26 मार्च को जारी आदेश में कहा कि वह ड्यूटी में लापवाही बरतने के आरोप में लंबित जांच तक हावेरी जिला स्थित हिरेकेरुर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेड आर मखंदर को सरकारी सेवा से निलंबित कर रहे हैं।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि बार-बार प्रशिक्षण और निर्देश देने के बावजूद मंत्री को घर पर जाकर टीका लगाया गया है। निलंबित स्वास्थ्य अधिकारी को बिना पूर्व अनुमति के, जांच पूरी होने तक कार्यस्थल भी नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने अपनी पत्नी के साथ दो मार्च को अपने आवास पर कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक ली थी। इसके साथ ही उन्होंने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। नियमों का उल्लंघन कर घर पर टीका लगवाने की घटना के लिए मंत्री की कड़ी आलोचना भी हुई थी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने भी नियमों का उल्लंघन किए जाने को लेकर इस मामले में नाखुशी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें