फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान खाता स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हुई डिजिटल, 30 करोड़ से अधिक पंजीयन

Tue, 17 Jan 2023 05:55 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

इसके जरिए अलग-अलग क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल करने वालों के पास नागरिकों की पूरा चिकित्सा इतिहास पहुंच जाता है। अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) में पंजीयन किया है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य खाता सौंपा गया है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने यह जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 10 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जोड़ा है।

विज्ञापन


अब तक 30 करोड़ से अधिक ने आयुष्मान खाते में कराया पंजीयन
इसके जरिए अलग-अलग क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल करने वालों के पास नागरिकों की पूरा चिकित्सा इतिहास पहुंच जाता है। अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) में पंजीयन किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि आभा खातों के जरिए मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा। इससे एक व्यापक चिकित्सा इतिहास बताने में मदद मिलेगी। इसके फायदा ये होगा कि कोई भी स्वास्थ्य इतिहास जानने के बाद किसी भी सही निर्णय तक पहुंचा जा सकता है।

  • इसके जरिए नागरिक, डिजिटल रूप से एबीडीएम पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल करने वालों के साथ भी स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी साझा कर सकते हैं।


2021 में शुरू हुई थी योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर, 2021 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें