फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय: सरकार ने लगातार दूसरे दिन राज्यों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप भी जारी की

Thu, 22 Jul 2021 07:27 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • केंद्र सरकार ने राज्यों को अब तक 43.25 करोड़ से ज्यादा खुराक दी 
  • राज्यों के पास वर्तमान भंडारण बढ़कर 2.88 करोड़ खुराक से अधिक हुआ 
  • मई में 30 गुना ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन राज्यों को वैक्सीन की दूसरी खेप भी जारी कर दी है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को करीब 70 लाख से अधिक खुराकें राज्यों को भेजी गईं जिसके चलते वर्तमान भंडारण भी बढ़कर 2.88 करोड़ खुराक से अधिक हो चुका है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब 53 लाख से ज्यादा खुराकें भेजने के दिए निर्देश
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जानकारी दी है कि अगले दो दिन में 53 लाख खुराक की एक और खेप उन्हें मिलने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को अब तक 43.25 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें 40.36 करोड़ से ज्यादा की खपत हो चुकी है। अब राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2,88,73,099 खुराक मौजूद हैं। वहीं 53,38,210 खुराक की नई खेप जारी है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 34.25 लाख से अधिक खुराक दी गईं। यह 19 जुलाई की तुलना में कम है, सोमवार को एक दिन में 54 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई थी। इससे पहले 18 जुलाई को 14.60 लाख खुराक ही दी गई थीं। मंत्रालय का कहना है कि 18 जुलाई को टीकाकरण कम इसलिए भी रहा क्योंकि रविवार को ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण नहीं होता है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी की अब तक दो लहर सामने आ चुकी हैं। पहली की तुलना में दूसरी लहर काफी ज्यादा आक्रामक रही लेकिन पिछले और इस साल मई के मुकाबले इस बार मई में 30 गुना ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पहली और दूसरी लहर का तुलनात्मक अध्ययन जारी किया था जिसमें बताया कि दोनों लहर के बीच संक्रमित होने वाले मरीजों की आयु में बड़ा अंतर नहीं मिला है।

साथ ही मृत्यु दर में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले साल 2020 के अप्रैल में 1029 लोगों की मौत हुई थी। जबकि मई और जून माह में क्रमश: 4,076 और 11,633 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें