फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय: केंद्र सरकार ने एक बार फिर 71 लाख वैक्सीन की नई खेप जारी की

Sat, 24 Jul 2021 05:57 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • राज्यों को अब तक 43.87 करोड़ से अधिक खुराक दी गई
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह में करीब चार और खेप हो सकती हैं जारी
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर राज्यों के लिए कोरोना वैक्सीन की नई खेप जारी कर दी है। इस खेप के तहत अगले दो दिन में राज्य सरकारों को 71 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


इस माह में 12 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए केंद्र अब तक आठ खेप कर चुका है जारी
जुलाई के अंत तक राज्यों को करीब 12 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिसे पूरा करने के लिए सरकार अब तक आठ बार खेप जारी कर चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह में करीब चार और खेप जारी हो सकती हैं।

राज्यों के पास फिलहाल वैक्सीन की 2.75 खुराक उपलब्ध
शुक्रवार को मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को अब तक 43.87 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं जिनमें से 41.12 करोड़ से अधिक खुराक की खपत हुई है लेकिन राज्यों के पास अभी भी 2.75 करोड़ से अधिक खुराक का स्टॉक बचा हुआ है जिसका टीकाकरण के लिए इस्तेमाल होना बाकी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 54.76 लाख से अधिक खुराक दी गई, जिसके साथ ही अब तक 42 करोड़ 34 लाख वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं कोविन वेबसाइट की मानें तो शुक्रवार दोपहर तक 17.56 लाख खुराक दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें