मंत्रालय के अनुसार, आयुष्मान भारत के तहत सरकार टीबी मरीजों को पोषण आहार के रूप में 500 रुपये प्रतिमाह दे रही है। चूंकि ज्यादातर मरीजों के बैंक खाते लिंक नहीं है, इसलिए पिछले कुछ माह में करीब डेढ़ लाख मरीजों को ही पोषण आहार राशि भेजी जा सकी है। जबकि देश में 13 लाख से ज्यादा टीबी मरीज हैं।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब साढ़े तीन लाख मरीजों के खाते ही लिंक हो सके हैं। इन्हें राशि भेजने का काम चल रहा है। अन्य मरीजों के खाते भी जल्द से जल्द लिंक कराने के लिए राज्य सरकारों को लिखा गया है।