फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 60 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, 23 लोगों की मौत पर सरकार ने दी सफाई

Mon, 08 Feb 2021 07:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण का आज 24वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार शाम छह बजे तक 60,35,660 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं है। इनमें से कुल 54,12,270 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं दो फरवरी से स्वास्थ्य मंत्रालय ने फ्रंटलाइन कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाने की शुरूआत की है और इनकी संख्या 6,23,390 है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीका लगने के बाद अब तक 23 लोगों की मौत हुई है लेकिन इन मौतों का प्रमुख कारण वैक्सीन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी तरह की गंभीर प्रतिकूल घटना की खबर नहीं आई है।  उन्होंने बताया कि इन मौतों में 9 की मौत अस्पताल में हुई और 14 की मौत अस्पताल के बाहर हुई। 

वहीं पिछले 24 घंटों में एक 29 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली है। अगनानी ने कहा कि टीकाकरण के कारण अब तक कुल 29 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं इनमें से 19 को छुट्टी दे दी गई है जबकि एक का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सबसे तेज कोरोना टीका लगाने के मामले में भारत नंबर वन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सबसे तेज कोरोना टीका लगाने के मामले में भारत पूरे विश्व में अब भी नंबर वन बना हुआ है। भारत ने यह उपलब्धि महज 24 दिनों में हासिल की है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को कुल 26 दिन लगे जबकि ब्रिटेन ने इसे 46 दिनों में इसे हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें