फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी: मौसम का अनुमान नहीं है तीसरी लहर, लोग समझें अपनी जिम्मेदारी

Tue, 13 Jul 2021 05:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक बार फिर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को 'मौसम' के अनुमान जैसा ना समझें। मंत्रालय ने कहा कि लोग इसकी गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद से लोग एक बार फिर से लापरवाह दिख रहे हैं। ऐसे में अब केंद्र से लेकर राज्य सरकारें एक बार फिर सावधान हो गई हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आज  कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को 'मौसम' के अनुमान जैसा ना समझें। मंत्रालय ने कहा कि लोग इसकी गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं। हमें अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन


देश के केवल 73 जिलों में 100 से ज्यादा मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले दर्ज हुए हैं। पिछले हफ्ते से कोरोना मामलों में 6 फीसदी की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिर्फ 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

कोरोना से निपटने के लिए 11 राज्यों में केंद्रीय टीम तैनात
लव अग्रवाल ने कहा कि हमने 11 राज्यों में केंद्रीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे कोरोना प्रबंधन में राज्य सरकारों की मदद कर सकें। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा टीमों को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल और ओडिशा भेजा गया है।
विज्ञापन

 
30.66 करोड़ लोगों को पहली और 7.49 करोड़ को दूसरी डोज दी गई 
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 30.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7.49 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 

8800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था 
अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए पैकेज के अंतर्गत करीब 20,000 नए ICU बेड तैयार किए जाएंगे। इसमें से 20% बेड पीडियाट्रिक बेड होंगे। हर ज़िले में एक पीडियाट्रिक यूनिट भी बनाई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत 8,800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है: डॉ. वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा कि तीसरी लहर भारत से न टकराए। पीएम ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि हमें भारत में कब तीसरी लहर आएगी, इस पर चर्चा करने के बजाय हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें