फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय: अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार

Tue, 29 Jun 2021 04:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
लव अग्रवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक अपने-अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों को देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी की गिरावट हुई है।

विज्ञापन


लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार कमी हो रही है। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि देश में रिकवरी दर 96.9 फीसदी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में रोज 100 से ज्यादा नए केस आ रहे थे, जहां 4 मई के हफ्ते में ऐसे जिले 531 थे, वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गई और अब 111 जिले ही ऐसे हैं जहां रोज 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

टीकाकरण पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुल 27.27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक और 5.84 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। लव अग्रवाल ने कहा कि 1 मई से 24 जून को ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन की कवरेज 9.72 करोड़ डोज है जो कि 56 फीसदी है और शहरी इलाकों में वैक्सीन की कवरेज 7.68 करोड़ डोज है जो कि 44 फीसदी है।
विज्ञापन


60 साल से ऊपर वाले करीब 49 फीसदी लोगों को लगी पहली खुराक
60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की करीब 49 फीसदी आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार ने दी। इसने बताया कि 18 से 44 वर्ष उम्र वर्ग के करीब 59.7 करोड़ लोगों में से 15 फीसदी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

सरकार ने कहा कि देश में अभी तक कुल 33.1 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसने बताया कि 21 से 28 जून के बीच रोजाना औसत 57.68 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। एक मई से 24 जून के बीच 56 फीसदी खुराक ग्रामीण इलाकों में दी गई, जबकि 44 फीसदी खुराक शहरी क्षेत्रों में लगाई गई।

इसने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के लोगों की आबादी करीब 20.9 करोड़ है जिनमें से 42 फीसदी लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। दस मई को कोविड-19 के सर्वाधिक मामले दर्ज किए जाने के बाद कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 85 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें