स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल और केरल में बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्यबल के अध्यक्ष वी के पॉल ने कहा कि यह चिंता का विषय है और आने वाले समय में कोविड-19 संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने में कोई लापरवाही नहीं की जा सकती क्योंकि अभी और चुनौतियां सामने आएंगी।
78 फीसदी सक्रिय मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब भी मौजूद हैं
पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक) में 58% नई मौतें हुईं हैं
त्योहार के दौरान, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में मामलों में वृद्धि हुई है
1 लाख से 10 लाख तक रिकवरी रेट लाने में जहां 57 दिन लगे थे, वहीं अब 13 दिन में 10 लाख लोगों को स्वस्थ हुए
भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 72 लाख से ज्यादा हो गई है। जो विश्व में सबसे अधिक है।
देश में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट कर लिए गए हैं।
भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 86 मौतें दर्ज की गई हैं वहीं भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 5700 मामले सामने आए हैं
भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 75,600 से अधिक टेस्ट किए गए हैं
पिछले 5 सप्ताह के औसत के आधार पर अभी भी प्रतिदिन 11 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं
देश में 17 वर्ष से कम आयु के वर्ग में केवल 8 फीसदी ही कोरोना पॉजिटिव हैं, वहीं 5 वर्ष से कम आयु में यह न के बराबर है
कावासाकी बीमारी एक ऑटो-इम्यून बीमारी है जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है और यह भारत में न के बराबर है
देश में तीन वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा है। इनमें से कोवाक्सिन को तीसरे चरण की मंजूरी मिल गई है
सीरम दूसरे चरण को पूरा करने की कगार पर है, वहीं कैडिला भी दूसरे चरण में हैं
अध्ययन से पता चला है कि प्रदूषण वाले इलाके में कोरोना से अधिक मौतें हुई हैं
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीन पहुंचाने के लिए राज्य अपनी तैयारी दुरुस्त रखें