केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। बता दें कि लव अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर नजर आते थे।
बता दें कि मोदी सरकार में तीन ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बाद आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना से संक्रमित हो गए थे।