फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी यात्रा के लिए बनाए गए B-777 विमान लेने अमेरिका गए एयर इंडिया के अधिकारी

Fri, 14 Aug 2020 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम शुक्रवार को अमेरिका से विशेष एक्स्ट्रा सेक्शन फ्लाइट (एसईएसएफ) या वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एयर इंडिया वन' लेने के लिए रवाना हो गई। इस विमान का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष हस्तियां करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। 

विज्ञापन


  


दरअसल, ये बोइंग 777 विमान है, जिसे अमेरिका में एक अभेद्य हवाई किले की तरह बदल दिया गया है। गौरतलब है कि भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं। इसमें से एक की डिलीवरी अगस्त में होनी है। इसी को लेने के लिए अधिकारी अमेरिका गए हैं। इसका इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, इस पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी। साथ ही यह विमान एक बार में भारत से अमेरिका तक की दूरी के बीच उड़ान भर सकेगा। इस विमान में ऑफिस और एक मीटिंग रूम भी होगा। इसमें मिरर बॉल सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगा है।

वर्तमान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एअर इंडिया के बी747 विमान से यात्रा करते हैं जिन्हें एयर इंडिया वन कहा जाता है। वीवीआईपी के लिए इन बी747 विमानों को एयर इंडिया के पायलट उड़ाते हैं और एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड इनकी देखभाल करता है।

नए विमानों का इस्तेमाल केवल वीवीआईपी की यात्रा के लिए होगा। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होगी जिसे लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स और सेल्फ प्रोटेक्शन सुईट कहा जाता है। अमेरिका दोनों रक्षा प्रणालियों को फरवरी में 19 करोड़ डॉलर में बेचने पर सहमत हुआ था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें